हल्द्वानी: भारी बारिश के बाद अलर्ट हुआ प्रशासन, तेज बहाव में बहा 8 साल का मासूम लापता

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी में शनि बाजार इंदिरा नगर निवासी हसनैन के 8 साल पुत्र रिजवान के तेज बहाव में बहने के बाद प्रशासन ने ढूंढ खोज अभियान तेज कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के तत्काल बाद मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई, तहसीलदार सचिन कुमार और बनभूलपुरा थाना इंचार्ज नीरज भाकुनी, अग्निशमन की टीम सहित पहुंचे और खोजबीन शुरू कर दी गई है।

वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने लगातार हो रही मूसलाधार बरसात को देखते हुए लोगो से नदी, नाले, रपटे और नहरे से दूर रहने की अपील की है। और संविधान सेल इलाके में रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों में जाने की अपील करते हुए लोगों को सतर्क रहते हुए किसी भी घटना पर जिला प्रशासन और आपदा कंट्रोल रूम में संपर्क करने की अपील की है।
उधर लालकुआं क्षेत्र में लगातार चल रही मूसलाधार बरसात को देखते हुए उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा ने तहसीलदार सहित सभी पटवारी को अपने क्षेत्र में बराबर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं साथ ही नदी नाले और गौला नदी, नंधौर नदी के किनारे रह रहे लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही अनावश्यक रूप से संवेदनशील इलाकों में यात्रा न करने की सलाह दी है भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते सरकारी मशीनरी को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने को कहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।