हल्द्वानी: एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने नशामुक्ति लेकर सीएम को सौपा ज्ञापन

खबर शेयर करें

Haldwani News:एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार नेतृत्व में संस्था के माध्यम से नशे से ग्रसित लोगों को नशा से मुक्ति दिलाने के लिए हल्द्वानी में नशा मुक्ति पुनर्वास केन्द्र एवं हस्तशिल्प प्रशिक्षण केन्द्र का यथाशीघ्र निर्माण कराकर नशे से ग्रसित लोगों को निशुल्क नशा मुक्त इलाज एवं हस्तशिल्प प्रशिक्षण देने के लिए संस्था पदाधिकारियों नें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन दिया।


इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार ने संयुक्त रूप से कहा की संस्था के द्वारा विगत कई वर्षों से नैनीताल जिला हल्द्वानी में नशा मुक्ति पुनर्वास केन्द्र के अंतर्गत नशा मुक्ति पुनर्वास केन्द्र एवं हस्तशिल्प प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण कराने के लिए लगातार माँग की जा रही है जिसे उत्तराखंड सरकार ने पूर्व कैबिनेट के द्वारा स्वीकृति भी दे चुकी है लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी आज तक नशा मुक्ति पुनर्वास केन्द्र से संबंधित कोई कार्य नहीं किया गया है इसलिए आज संस्था ने पुनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र देकर यह माँग कि है कि हल्द्वानी में नशा मुक्त पुनर्वास केन्द्र एवं हस्तशिल्प प्रशिक्षण केन्द्र का यथाशीघ्र निर्माण कराकर नशे से ग्रसित लोगों को नियमित रूप से निशुल्क नशा मुक्त इलाज एवं हस्तशिल्प प्रशिक्षण देकर नशे से ग्रसित व्यक्तियों के जीवन को अंधकार में जाने से बचाया जा सके क्योंकि नशे से ग्रसित व्यक्तियों को नशा मुक्ति पुनर्वास केन्द्र में नशा मुक्त इलाज एवं हस्तशिल्प प्रशिक्षण की संपूर्ण सुविधाएं निशुल्क प्राप्त होने से नशे से ग्रसित लोगों को नशा छोड़ने में बहुत आसानी होगी और फिर वही व्यक्ति लोगों में नशा मुक्त परिवर्तन से समाज को नई सीख दे सकता है।


इस दौरान ज्ञापन देने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू सचिव नन्दकिशोर आर्या कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार रितिक साहू पूजा लटवाल संदीप यादव अमन कुमार नीलेश गुप्ता गोविन्द मिस्त्री अशोक कुमार सूरज मिस्त्री सुशील राय दीपक प्रजापति मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।