हल्द्वानी: बेलबाबा के पास पेड़ से टकराई कार, सोमेश्वर निवासी महिला की मौत, दो घायल

खबर शेयर करें

Haldwani Accident News: टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत हल्द्वानी रुद्रपुर मार्ग बेल बाबा के पास अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई जिससे कार में सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक महिला अल्मोड़ा जिले सोमेश्वर की रहने वाली है। आनन फानन में घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां उनका उपचार चल रहा है बताया जा रहा है कि कार गाजियाबाद से आ रही थी जिसमें सोमेश्वर 5 लोग सवार थे।
हादसे में मधुर भोज पत्नी राजेंद्र बिष्ट वैशाली गाजियाबाद की मौके पर मौत हो गई जबकि चालक रंजीत सिंह, उषा रानी, मीनाक्षी, नरेंद्र साही घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह लोग गाजियाबाद से सोमेश्वर जा रहे थे। हादसे की सूचना के बाद टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। महिला की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।