हल्द्वानीः नैनीताल हादसे में दो युवतियों की मौत, नोएडा से घूमने आया था 21 लोगों का दल

खबर शेयर करें

Nainital Accident News: देर शाम नैनीताल से लौट रहे एचसीएल कंपनी के 21 लोगों का ट्रेंपो ट्रैवल प्रिया बैंड के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। दल में 14 लड़के और 7 लड़कियां शामिल थीं। हादसे में दो युवतियों की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल बताये जा रहे है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकला।

पूछताछ में चालक उमेश कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद का कहना है कि ब्रेक फेल होने के चलते गाड़ी पलटी। इस हादसे में सयोनी दुबे उम्र 28 वर्ष और जया साखियां उम्र 23 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव गाड़ी के अंदर ही बुरी तरह से कुचल गए। पुलिस ने गाड़ी काट कर शव बाहर निकले। जबकि हादसे में शिखा, आर्यन, छवि, प्राची, मुस्कान, सागर, प्रियांशु, गणेश, विशाल, बॉबी, दीपक, विष्णु, पारस, पवन, सुमित मुकेश, आदर्श और अभिनव घायल हो गए। एसओ नंदन रावत ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।