हल्द्वानीः किन्नर पर आया युवक का दिल, सिंधी चौराहे पर परिजनों ने पकड़ा तो काटा हंगामा…

खबर शेयर करें

Haldwani News: प्यार तो होता हैं प्यार… जब इश्क किसी से हो जाय तो फिर उसके अलावा कुछ नहीं दिखता, लेकिन हल्द्वानी में जो हुआ वो कुछ अलग था। दरअसल एक युवक को किन्नर से प्यार हुआ तो वह घर से फरार हो गया, इधर परिजनों को इसकी खबर लगी तो वह युवक को ढूढ़ते रहे। शनिवार रात युवक सिंधी चौराहे पर किन्नर के साथ दिख गया, फिर क्या था भाई और पिता युवक से घर चलने को कहने लगे, लेकिन युवक नहीं माना। इसके बाद गााली-गलौच के साथ लात-घूसे चल गये। थोड़ी देर में हंगामा हो गया। अगला पैरा…

शहर के एक युवक को किन्नर से प्यार हो गया। इसके बाद उसने किन्नर के साथ शादी भी कर ली। इधर परिजनों को इसकी भनक लगी तो शनिवार रात उन्होंने किन्नर के साथ युवक को सिंधी चौराहे के समीप पकड़ लिया। युवक का भाई और पिता उससे घर चलते को कहते रहे, लेकिन युवक बोला मैं उससे प्यार करता हूं, उससे शादी की है। वह मेरी दुल्हनियां है। थोड़ी देर में चौराहे पर हो-हंगामा हो गया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अगला पैरा…

Ad Ad

पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। लेकिन युवक के साथ किन्नर की शादी से पूरे शहर में चर्चा रही। वहीं पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला शांत करा दिया गया है, किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आयी है, तहरीर मिलने वार कार्यवाही की जायेंगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।