हल्द्वानीः नवनियुक्त भाजपा जिला महामंत्री नवीन भट्ट व मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला महामंत्री और जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिला महामंत्री नवीन भट्ट ने कहा कि भाजपा लगातार जनहित में काम कर रही है। पार्टी की नई कार्यकारिणी सरकार के योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का काम करेंगी। केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर उत्तराखंड के विकास के पहिये आगे बढ़ा रही है।

bjp list

वहीं भाजपा के नव नियुक्त जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने कहा कि मीडिया से समन्वय बनाकर वह सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। साथ ही संगठन की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी को साथ लेकर काम किया जायेगा। इस मौके पर स्वागत करने वालों में अनिल भट्ट, प्रताप रैक्वाल, सुरेन्द्र मोहन नेगी, गणेश लाल शाह, मनोज जोशी व महेन्द्र पाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।