हल्द्वानीः कल से शुरू होगा सड़क चौड़ीकरण का कार्य, व्यापारियों ने खुद शुरू की अपनी दुकानों में तोड़फोड़…

खबर शेयर करें

Haldwani News: शहर में सड़क चौड़ीकरण से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। चौड़ीकरण के जद् में कई दुकानें आ रही है। इसके लिए व्यापारियों ने प्रदर्शन भी किया, साथ ही सीएम दरबार तक मामला पहुंचा। जिसमें सीएम धामी ने एक मीटर की छूट दी है। अब जिला प्रशासन बुधवार से अपनी कार्यवाही शुरू करने जा रहा है। ऐसे में व्यापारियों ने आज से ही अपनी दुकानें तोड़नी शुरू कर दी है। आज सरस मार्केट के पास से कई व्यापारियोें खुद ही अपनी दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिसके बाद देर शाम तक सामान हटाने का काम चलता रहा।

गौरतलब है कि मंगल पड़ाव से लेकर रोडवेज स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है जिसकी जद में सड़क के दोनों तरफ 11 मीटर तक कई सरकारी भवन और व्यापारियों की दुकानें आ रही है। सरकारी संपत्ति और भवनों को जिला प्रशासन ने तोड़ते हुए सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया है जबकि दूसरी तरफ सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों को उनकी दुकानों को तोड़ने के लिए नोटिस दिया गया। इसके बाद बुधवार से कार्यवाही शुरू की जायेगी। इसकी जानकारी नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय द्वारा दी गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।