हल्द्वानीः सीएम धामी पर दिये गये बयान पर चंदन बिष्ट का पलटवार, पहले अपने गिरेबान में झांके हरीश रावत…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चन्दन बिष्ट ने पूर्व मुख्यमन्त्री हरीश रावत के बयान की निन्दा की। जिसमें उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी को नासमझ और घामड़ कहा है। पूर्व मुख्यमंत्री को इस तरह के अंतर्गल बयान नहीं देने चाहिए। मुख्यमन्त्री धामी प्रदेश के विकास के लिए कृत संकल्प है और बहुत ज्यादा मेहनत कर इस प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रहे है। उन्होंने जबरन धर्मान्तरण एवं महिलाओं के आरक्षण के जैसे महत्वपूर्ण बिल लाकर प्रदेश में एक नई मिसाल दी है।ं भ्रष्टाचारियों के ऊपर कड़ी कारवाई की जा रही है। सभी को जेल के सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। भर्ती घोटाले में लिप्त सभी लोगांे को जेल भेजा जा चुका है और जिसमंे अधिकाश पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल के ही घोटाले है।

उन्होंने कहा कि उनके मुख्यमंत्री काल के विधानसभा अध्यक्ष विधानसभा में गलत नियुक्तियों की बात खुद स्वीकार चुके हैं, जिसमें उन्हांेने अधिकतम अपने ही पारिवारिक सदस्यों की नियुक्ति की। पूर्व मुख्यमन्त्री हरीश रावत राजनैतिक हाशिए चल रहे है व अपनी गलतियांे को भाजपा के सिर मढ़ रहे है, लेकिन अपने कार्यकाल के घोटालांे पर आंख बन्द करके बैठे है, और उनके मुख्यमंत्री काल का भ्रष्टाचार जग जाहिर है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने लगातार बार-बार भाजपा को प्रदेश की बागडोर सौंपी और प्रदेश मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निरन्तर विकास की और बढ़ रहा है। उन्हांेने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत को जनता ने बार-बार नकार दिया है। इसी बौखलाहट बयान बाजी कर रहे हैं। उनको इस तरह की बयानबाजी न कर अपने गिरेबान में झांकना चाहिए एवं भारत जोड़ो यात्रा की जगह कांग्रेस को जोड़ने की यात्रा निकालनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गोलापार के मुर्गी फार्म मामले में प्रदूषण जांच के आदेश

बींदकंद इपेीज इरच ींसकूंदप

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।