हल्द्वानीः साहब मेरी बीबी, दो युवकों पर लूटा रही पैसा, पुलिस के दर पहुंचा पति…

खबर शेयर करें

Haldwani News: पति-पत्नी के झगड़े की खबरें आये दिन आती रहती है। कभी पत्नी पुलिस के पास पहुंचती है, तो कभी पति। अब नया मामला हल्द्वानी से सामने आ रहा है। जहा एक पति पुलिस के पास पहुंचा और बोला साहब मेरी पत्नी मेरी कमाई दो युवकों पर लुटा रही है। जिसे सुन पुलिस भी हैरान रह गई। युवक यही नहीं रूका बोला साहब वह पिछले दो सालों युवकों के खाते में रूपये डाल रही है। साथ ही कई-कई दिन तक घर से गायब रहती थी। जब उसने पत्नी से इस बारे में पूछा तो वह उल्टा उसी से अभद्रता करने लगी। आगे पढ़िए…

मुखानी थाने पहुंचे केसर कालोनी लोहरियासाल तल्ला निवासी युवक ने बताया कि उसकी पत्नी करीब दो साल से शहजाद कुरैशी और अभिषेक सिंह के बैंक खाते में रूपये डाल रही है। जब उसने अपनी पत्नी से इस बारे में पूछा तो वह अभद्रता करने लगी। युवक का आरोप है उसकी पत्नी दो युवकों के साथ लगातार घर से गायब रहती है। जब उसने शहजाद कुरैशी और अभिषेक सिंह से बात की तो उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने दोनों युवकों से जानमाल का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।