हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- पूर्व विधायक के कार्यालय में चले लाठी-डंडे, मौसेरे भाइयों को जमकर पीटा…

खबर शेयर करें

Haldwani News: दीपावली के दिन पूर्व विधायक के मौसेर भाईयों को दबंगों ने जमकर पीट दिया। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी के कार्यालय में दीपावली मिलन कार्यक्रम था। इस दौरान हंगामा हो गया। दो मौसेरे भाइयों पर दबंगों ने लाठी-डंडों व लात-घूंसें बरसाकर जानलेवा हमला किया। हमले में एक भाई के नाक की हड्डी फ्रैक्चर हो गई है। आनन-फानन में पूर्व विधायक ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आरोपियों की खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: काठगोदाम में बाइक डिवाइडर से टकराई, सिडकुल से लौट रहे दो युवकों की मौत

जानकारी के अनुसार हाईडिल गेट काठगोदाम निवासी देवेंद्र सिंह मेहरा ने पुलिस को बताया कि विगत 25 अक्टूबर दीपावली की रात 10 बजे वह अपने मौसेरे भाई गिरीश सिंह नेगी के साथ पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी के वंदना विहार लालठांठ रोड स्थित कार्यालय में दीपावली मिलन कार्यक्रम में आया था। वहां मुकुल विहार कालोनी लालडांठ निवासी अजय सिजवाली पहले से मौजूद था।

Ad

इस दौरान मामूली कहासुनी पर अजय सिजवाली ने अपने बेटों को बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद अजय सिजवाली व उसके पुत्र रोहित सिजवाली, मोहित सिजवाली व एक अन्य ने कार्यालय के अंदर घुसकर जानलेवा हमला किया। हमले में उसे और उसके मौसेरे भाई को लाठी-डंडों व लात घूंसों से मारा गया। पूर्व विधायक व कुंदन नयाल ने बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। हमले में दोनों घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- कल सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल, इन जगहों पर गुल रहेगी बिजली

पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी घायल भाइयों को बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से दोनों की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। हमले में उनके मौसेरे भाई के सिर में गंभीर चोट होने व नाक की हड्डी में फ्रैक्चर होने हो गई और छाती में गंभीर चोटें आई है। मुखानी थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा का कहना है कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत चार आरोपियों पर प्राथमिकी की है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।