Govt Job:10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आईटीबीपी में भर्ती शुरू

खबर शेयर करें

ITBP Constable Bharti 2026: सरकारी नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने कॉन्स्टेबल (बार्बर) और कॉन्स्टेबल (वाशरमैन) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार (ITBP) में इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उनके पास आवेदन करने का यह एक बेहतरीन मौका है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 28 अप्रैल, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

ITBP की इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड (बार्बर या वाशरमैन) के काम की अच्छी जानकारी और अनुभव होना चाहिए। 

Ad Ad

आयु सीमा की बात करें तो आवेदकों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 23 वर्ष तय की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के सातवें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक सैलरी दी जाएगी। कॉन्स्टेबल के इन पदों पर प्रतिमाह वेतन 19,900 रुपये से शुरू होकर 63,200 रुपये तक जाएगा, जिसमें अन्य सरकारी भत्ते भी शामिल होंगे।

आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को मात्र 100 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति (SC) और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। 

अगर आप इन पदों के लिए पात्र हैं, तो 28 अप्रैल 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको ITBP की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाना होगा। 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।