GOVT JOB: BSF में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका…

खबर शेयर करें

BSF Recruitment 2021: सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार  आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के माध्यम से 29 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू की जा चुकी है।

सीमा सुरक्षा बल में कॉन्स्टेबल (सीवरमैन) के 2 पद, कॉन्स्टेबल (जनरेटर ऑपरेटर) के 24 पद, कांस्टेबल (जनरेटर मैकेनिक) के 28 पद, कॉन्स्टेबल (लाइनमैन) के 11 पद, एएसआई के 1 पद और हेड कॉन्स्टेबल के 6 पदों सहित कुल 72 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। एससी / एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी।

ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। चयन प्रक्रिया की बात करें तो इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डाक्यूमेंटेशन, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, प्रैक्टिकल / ट्रेड टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: राजपुर फायरिंग हत्याकांड में 3 और आरोपी गिरफ्तार

योग्य उम्मीदवार BSF Constable Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर 29 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।