Good News: उत्तराखंड वन दारोगा भर्ती को लेकर आया बड़ा अपडेट

खबर शेयर करें

Uttarakhand Forest Guard Recruitment : उत्तराखंड में पिछले वर्ष उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा वन दरोगा के 316 पदों के लिए लिखित भर्ती आयोजित की गई थी जिसमें 80 हजार बेरोजगार युवा शामिल हुए थे एक बार फिर आयोग ने इस भर्ती में पुनः तेजी लाते हुए शारीरिक परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी है। दरअसल वन दरोगा भर्ती परीक्षा में हटाए गए प्रश्नों के बोनस अंक बराबर रहेंगे यह भी फैसला हुआ है।

पिछले वर्ष वन दरोगा की लिखित परीक्षा में परिणाम दिसंबर महीने में जारी कर दिया गया था, लेकिन अभ्यर्थियों ने हटाए गए प्रश्नों पर बोनस अंक देने की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कोर्ट की शरण ली थी। जिस कारण भर्ती लटक गई थी कोर्ट ने इस प्रकरण में आयोग को ही अंतिम निर्णय लेने को कहा था। अब लगभग 3 महीने बाद विचार-विमर्श और विशेषज्ञों की राय के आधार पर आयोग ने बोनस अंक को ही सही ठहराते हुए इसमें बदलाव की गुंजाइश नकार दी है। लिहाजा फिर से भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। जल्द शारीरिक परीक्षा की तारीख में भी घोषित हो जाएंगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।