हल्द्वानी: ससुराल में लटका मिला काठगोदाम का गिरीश, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी से ससुराल रुद्रपुर गये एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद परिजनों को कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जिसे लेकर बुधवार को परिजन कोतवाली पहुंचे।

बता दे कि मूलरूप से काठगोदाम रोसिला निवासी गिरीश आर्या पुत्र गोपाल राम आर्या रुद्रपुर में एक कंपनी में काम करता था। रुद्रपुर में ही अपनी पत्नी के साथ रहता था। मृतक गिरीश के भाई चंदन राम का कहना है कि गिरीश की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। परिजनों का आरोप है कि पत्नी व उसका परिवार गिरीश पर पैसों के लिए दबाव बनाता था। उसकी पत्नी पूजा ससुराल के बजाय मायके में रहना चाहती थी। ऐसे में गिरीश पत्नी को रुद्रपुर ले गया। लेकिन वहां भी दोनों के बीच लड़ाई होती थी। विगत 15 सितंबर को पूजा बिना बताये मायके चली गई। जब गिरीश उसे लेने पहुंचा तो पूजा ने साथ आने से मना कर दिया ।ससुरालियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 21 सितंबर को गिरीश अपना एटीएम, मोबाइल और कमरे की चाबी लेने फिर ससुराल गया, लेकिन लौट कर नहीं आया। उसके अगले दिन सुबह ससुराल से 20 कदम दूर पेड़ पर उसकी लाश लटकती हुई मिली। पोस्टमार्टम के बाद चंदन राम ने आरोपियों के खिलाफ काठगोदाम थाने में तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने उनकी तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद वह बुधवार को कोतवाली पहुंचे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।