लोकसंगीत: शिवानी का कुमाऊंनी गीत म्यारा भिना हुआ रिलीज, मुंबई से लेकर पहाड़ तक मचा धमाल

Pahad Prabhat News: (जीवन राज)-उत्तराखंड के संगीत जगत को आज पहाड़ का युवा वर्ग संवारने में लगा है। जिसमें गायकों से साथ गायिकाओं का भी बहुत बड़ा योगदान है। उन्हीं में से एक गायिका है शिवानी सौन। जिनके गीतों ने आजकल मुंबई सेे लेकर पहाड़ तक खूब धमाल मचा रखा है। रविवार को उनका नया गीत म्यारा भिना उनके यूू-ट्यूब चैनल एसएस म्यूजिक पर रिलीज हुआ है। जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। रिलीज होते ही यह गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे पहले उनका गीत घाम लागलो को लोगों ने खूब पसंद किया।
मुंबई में जन्मी शिवानी सौन का पहाड़ प्रेम इसी बात को दर्शाता है कि पूरी पढ़ाई-लिखाई व वातावरण मुंबई का होने के बावजूद वह उत्तराखंड संगीत को संस्कृति को संवारने मेें जुटी है। पिता बलवंत सौन बताते है कि शिवानी का कुमाऊंनी गीतों से बचपन का नाता है। संगीत का यह शौक उनके मन में उनके परिवार की उपज है। नहीं तो मुंबई जैसे शहर में उत्तराखंड का संगीत कौन सुनता है।
मूलरूप से पिथौरागढ़ के सौन पट्टी बुडलगांव निवासी शिवानी सौन अपने माता-पिता के साथ मुंबई में रहती है। वह पिछले सात सालों से कुमाऊं के संगीत को आगे बढ़ाने में जुटी है। अभी तक शिवानी के पांच गीत आ चुके हैं। जिनमें कौसानी बाजार, तेरो इंतजार सहित कई गीत है। अब उनका म्यारा भिना कुमाऊंनी गीत रिलीज हुआ है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है। इस गीत को उत्तराखंड के लोकगाययक फौजी जगमोहन दिगारी ने लिखा है जबकि संगीत विक्की जुयाल ने दिया है। यह गीत एसएसस म्यूजिक से रिलीज हुआ है। शिवानी का यह गीत एक बार फिर लोगों को भा गया है।








लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज फॉलो करें
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें