Exit Poll 2024: देखिए उत्तराखंड का एग्जिट पोल राज्य गठन के बाद पहली बार चमत्कार का अनुमान
![exit poll 2024 uttarakhand](https://pahadprabhat.com/wp-content/uploads/2024/06/Add-a-heading-1.jpg)
Uttarakhand Exit Poll 2024 : चुनाव खत्म होने के बाद विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरु हो गए हैं। कई एजेंसियां भाजपा-एनडीए को बहुमत दे रही हैं। आजतक एक्सिस माय इंडिया सर्वे के अनुसार उत्तराखंड में 5 लोकसभा सीटों पर भाजपा परचम लहरा रही है।
चाणक्य एग्जिट पोल ने देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध उत्तराखंड में बीजेपी सहित अन्य राजनीतिक दलों के वोट प्रतिशत का अनुमान भी जारी किया है। बताया गया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तराखंड में बीजेपी को 59 फीसदी वोट मिल सकता है जबकि कांग्रेस का वोट प्रतिशत 32 बताया गया है। अन्य दलों को 9 फीसदी वोट शेयर मिला है। अगर एग्जिट पोलों के हिसाब से भाजपा पांचों सीट जीतती है तो उत्तराखंड में राज्य गठन के बाद इतिहास होगा कि कोई पार्टी लगातार तीन बार पांचों सीटें जीती है।
इंडिया टुडे-एक्सिस – भाजपा -5,कांग्रेस -1 अन्य -0
सीएनएन आईबीएन -आईपीएसओएस – भाजपा -4, कांग्रेस -1 अन्य -0
एबीपी-एसी नीलसन -भाजपा -4, कांग्रेस -1 अन्य -0
न्यूज़ 24-चाणक्य -भाजपा -5, कांग्रेस -0 अन्य -0
इंडिया टीवी-सीएनएक्स -भाजपा -4, कांग्रेस -0 अन्य -0
टाइम्स नाउ-वीएमआर -भाजपा -4, कांग्रेस -1 अन्य -0
एग्जिट पोल पर उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सभी एग्जिट पोल में भाजपा-NDA को बहुमत दिखाया गया है। यह आंकड़े चार जून को और आगे बढ़ेंगे। यह प्रधानमंत्री के नीति और नियत की जीत है। सीएम धामी ने दावा किया है कि भाजपा एक बार फिर देश में सरकार बना रही है।
![Ad](https://pahadprabhat.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-AsifKhan.jpeg)
![Ad](https://pahadprabhat.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-DesignerPVC.jpeg)
![Ad](https://pahadprabhat.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-DPS.jpeg)
![Ad](https://pahadprabhat.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-KanavAgarwal.jpeg)
![Ad](https://pahadprabhat.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-HimanshuPandey.jpeg)
![Ad](https://pahadprabhat.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-OPNutritionHub.jpeg)
![Ad](https://pahadprabhat.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-JoshiClinic.jpeg)
![Ad](https://pahadprabhat.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-DPS-FancyLights.jpeg)