हल्द्वानी में शुरू हुई बीएलके-मैक्स की एक्सक्लूसिव स्पाइन सर्जरी ओपीडी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली, ने हल्द्वानी स्थित एडवांस ग्लोबल हेल्थ हॉस्पिटल में अपनी एक्सक्लूसिव स्पाइन सर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की है। इस ओपीडी का शुभारंभ बीएलके-मैक्स के ऑर्थो स्पाइन सर्जरी विभाग के वाइस चेयरमैन एवं हेड डॉ. पुनीत गिरधर, एसोसिएट कंसल्टेंट डॉ. मनीष गर्ग तथा एडवांस ग्लोबल हेल्थ हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. हरा प्रसाद की उपस्थिति में किया गया।

नई ओपीडी के तहत डॉ. पुनीत गिरधर और डॉ. मनीष गर्ग प्रत्येक माह के पहले रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एडवांस ग्लोबल हेल्थ हॉस्पिटल, हल्द्वानी में उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान मरीजों को प्राइमरी कंसल्टेशन और फॉलो-अप सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

इस अवसर पर डॉ. पुनीत गिरधर ने कहा कि बीएलके-मैक्स का फोकस मिनिमली इनवेसिव स्पाइन सर्जरी पर है, जिससे मरीजों को कम दर्द, कम ब्लड लॉस और तेजी से रिकवरी मिलती है। न्यूरो-नेविगेशन सूट और रोबोटिक टेक्नोलॉजी जैसी आधुनिक सुविधाओं से सर्जरी में सटीकता बढ़ती है और उपचार के परिणाम बेहतर होते हैं। हल्द्वानी में स्पाइन सर्जरी ओपीडी की शुरुआत से क्षेत्र के लोगों को स्पेशलाइज्ड केयर अपने शहर में ही उपलब्ध हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहाड़ का बेटा सिक्किम में हुआ शहीद, पिथौरागढ़ में गम का माहौल

वहीं, डॉ. मनीष गर्ग ने बताया कि पारंपरिक ओपन सर्जरी को लेकर मरीजों में अक्सर डर रहता है, लेकिन न्यूरोसाइंसेज़ में हालिया प्रगति के चलते अब कई जटिल प्रक्रियाएं मिनिमली इनवेसिव और नेविगेशन-असिस्टेड तकनीकों से की जा रही हैं। इन विधियों में मसल्स और हड्डियों को कम नुकसान पहुंचता है, बॉडी कंटूर सुरक्षित रहता है और रिकवरी समय काफी कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: सीएम धामी के एक्शन मोड के बाद पुलिस अलर्ट, ऑपरेशन प्रहार से मचेगा हड़कंप

बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल की यह पहल मेट्रो शहरों से बाहर एडवांस और स्पेशलाइज्ड हेल्थकेयर की पहुंच बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हल्द्वानी में एक्सपर्ट कंसल्टेशन और अत्याधुनिक स्पाइन ट्रीटमेंट विकल्प उपलब्ध होने से समय पर डायग्नोसिस, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और पर्सनलाइज्ड स्पाइन केयर की आवश्यकता वाले मरीजों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।