हल्द्वानी: ठंडी सड़क पर अतिक्रमण हटाओ अभियान, कार में शराब पीता रंगेहाथ पकड़ा टैक्सी ड्राइवर

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज एरोड्रम रोड, तिकोनिया चौराहा और ठंडी सड़क क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया तथा एक ट्रॉली सामान को जप्त किया गया।

अभियान के दौरान निगम टीम ने एक टैक्सी ड्राइवर को कार के भीतर शराब पीते हुए रंगेहाथ पकड़ा। पूछताछ में ड्राइवर ने सफाई दी कि घर में बच्चे हैं, इसलिए वह गाड़ी में बैठकर शराब पी लेता है। ड्राइवर की इस हरकत पर निगम अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर शराब की बोतल (पव्वा) लेकर कार से बाहर भी उतर आया था।

अधिकारियों ने कहा कि शहर में पैदल राहगीरों की सुविधा और महिला सुरक्षा को देखते हुए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। निगम ने चेतावनी दी है कि फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- 2 अप्रैल यानी कल इन जगहों पर बंटेगी गैस, देखिए अपने क्षेत्र का नाम

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।