हल्द्वानी: (गजब)-कमिश्नर के पास पहुंचा आजादनगर व गांधीनगर में बिजली चोरी का मामला, अब होगा एक्शन

खबर शेयर करें

Haldwani News: आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी से कडी कार्यवाही की जाए। उन्हांने कहा विद्युत चोरी रोकने के लिए विभागीय एवं विजिलेंस की टीम एक्टिव होकर छापेमारी करे। इस हेतु टीम को हर तरीके से सुरक्षा प्रदान की जायेगी।

उन्होने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता आरसी गुंज्याल को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों मे कर्मचारी काफी समय से तैनात है उनका अन्यत्र स्थानान्तरण किया जाए। साथ ही जो लोग कांटा डालकर अवैध रूप से विद्युत लेते है उनके खिलाफ समय-समय पर चैंकिग अभियान चलाकर एफआईआर की कार्यवाही भी करना सुनिश्चित करें। आयुक्त ने कहा बिजली चोरी को रोकने हेतु प्रशासन के द्वारा भी सहयोग किया जायेगा। उन्होंने कहा लाईन लॉस कम करना विद्युत विभाग का मुख्य उददेश्य है ताकि ईमानदार उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत मिले व राजस्व का नुकसान भी रोका जा सकेगा।
विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता गुंज्याल ने बताया कि हल्द्वानी क्षेत्र में सबसे ज्यादा लाईन लॉस आजाद नगर फीडर में 87 प्रतिशत एवं गांधीनगर फीडर में 70 प्रतिशत हो रहा है। इस संबंध में आयुक्त ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।