DREAM 11-अब बागेश्वर के हिमांशु ने जीते 57 लाख, IPL-2021 में इस टीम पर लगाया था दांव

खबर शेयर करें

बागेश्वर-एक बार फिर उत्तराखंड के एक युवक ने ड्रीम 11(DREAM-11) में लाखों की धनराशि जीतकर अपना डंका बजा दिया। पिछले साल से उत्तराखंड के युवा ड्रीम 11 (DREAM-11) में लगातार हिस्सा ले रहे है। विगत दिनों ज्योलीकोट के युवक ने 2.50 लाख जीते थे। अब बागेश्वर के युवक ने 57 लाख जीतकर ड्रीम 11(DREAM-11) में अपना डंका बजा दिया।

बागेश्वर जिले के मंगरूप्रहरी रवाईखाल के रहने वाले हिमांशु कोहली पुत्र मोहन राम ने ड्रीम-11 (DREAM-11) में 57 लाख रूपये जीत लिये। धनराशि जीतने के बाद जीतने के बाद उसके खाते में टैक्स काटकर 40 लाख में आ चुके है। हिमांशु कोहली के परिवार में खुशी का माहौल है। हिमांशु ने बताया कि उसने केकेआर और सनराइज हैदराबाद के बीच खेले गये आइपीएल मैच में धनराशि लगाई थी। यह पुरस्कार एक करोड़ का था जिसमें से हिमांशु ने 57 लाख रूपये जीत लिये। उनके ड्रीम-11 में दो लोगों के समान अंक होने से उन्हें 57 लाख मिले।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।