हल्द्वानी: बेस अस्पताल की दोनों खराब लिफ्ट को तुरंत होंगे ठीक: डीएम

खबर शेयर करें

Haldwani News: सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल, हल्द्वानी में खराब हुई दो लिफ्ट जल्द मरीजों के जाने लायक हो जाएंगी। इन खराब लिफ्ट को ठीक करने के निर्देश जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बेस चिकित्सालय को दिए। ये लिफ्ट किडनी रोगियों की आवाजाही के लिए लगाई गई हैं। लेकिन इनके खराब होने से डायलिसिस को आने वाले मरीजों को सीढ़ियों से चढ़कर डायलिसिस को जाना पड़ता है। इस दौरान उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

लिफ्ट खराब होने की बात संज्ञान में आने के तुरंत बाद ही जिलाधिकारी ने लिफ्ट को ठीक करने हेतु प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के एस दताल के साथ ही विशेष तौर पर अपर जिलाधिकारी नैनीताल विवेक राय को निर्देश दिए ।


जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश साफ हैं कि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर संवेदनशीलता बरती जाए। क्योंकि ये दोनों लिफ्ट किडनी जैसे रोगी जिनकी डायलिसिस होती है उनके लिए विशेष तौर पर लगाई गई हैं। इन लिफ्ट के खराब होने से डायलिसिस के लिए आने वाले मरीजों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए इनका तुरंत ठीक होना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: Graphic Era Hill University, हल्द्वानी में रक्तदान शिविर

इस संबंध में अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि शुक्रवार को जिस कंपनी की लिफ्ट है उसे लिफ्ट रिपेयरिंग का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। साथ ही यही कंपनी लिफ्ट का वार्षिक मेंटेनेंस का कार्य भी करेगी। इसमें बजट की व्यवस्था भी अस्पताल की प्रबंधन समिति के बजट से किया जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।