Dhanteras 2025: बर्तन-झाड़ू ही नहीं धनतेरस पर ये चीजें भी खरीदना है जरूरी

खबर शेयर करें

Dhanteras 2025 : धनतेरस का त्योहार हो और खरीदारी न की जाए ये भला कैसे हो सकता है। लेकिन अब सवाल ये आता है कि धनतेरस के दिन क्या-क्या खरीदा जाए। भले ही हम सालों से ये त्योहार मनाते आ रहे हों लेकिन आज भी इस पर्व की खरीदारी को लेकर कई लोग कन्फ्यूजन में रहते हैं। वैसे तो धनतेरस पर आप अपनी इच्छानुसार किसी भी शुभ चीज की खरीदारी कर सकते हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जो इस दिन जरूर ही खरीदनी चाहिए। चलिए बताते हैं धनतेरस की खरीदारी में क्या-क्या चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए।

धनतेरस पर क्या-क्या खरीदना चाहिए (Dhanteras Par Kya Kharide)

  1. दिवाली पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा
  2. दिवाली पूजा का प्रसाद (खील, बताशे और खिलौने)
  3. नमक
  4. बर्तन (पीतल, चांदी, तांबे या स्टील के)
  5. झाड़ू (फूल और सीख झाड़ू दोनों)
  6. सूखा धनिया (जरूरत के हिसाब से)
  7. दीपक
  8. गोमती चक्र और कौड़ियां
  9. सोने-चांदी के आभूषण
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: किताबों के नाम पर खेल, इन तीन दर्जन से अधिक स्कूलों को नोटिस

धनतेरस पर अगर आप सोने-चांदी से बनी चीजें नहीं खरीद पा रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कहते हैं इस दिन धनिया की खरीदारी भी सोने-चांदी की खरीदारी के बराबार ही पुण्यफल देती है। 

धनतेरस पर किस धातु का बर्तन खरीदें (Dhanteras Par Kaisa Bartan Kharide)

धनतेरस पर आप स्टील, तांबे, पीतल या चांदी किसी भी धातु के बर्तन खरीद सकते हैं। लेकिन कांच, एल्युमिनियम और लोहे के बर्तन खरीदने से बचें। इसके अलावा कोशिश करें कि इस दिन पीतल का कोई न कोई बर्तन अवश्य लें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।