उत्तराखंड: रामनगर बाराती रो वॉटरफॉल में पैर फिसलने से दिल्ली के पर्यटक की मौत

खबर शेयर करें

Ramnagar News: रामनगर वन प्रभाग के पवलगढ़ रेंज स्थित प्रसिद्ध बाराती रो वॉटरफॉल में रविवार को एक दुखद हादसे में दिल्ली से आए पर्यटक की जान चली गई। मृतक की पहचान 46 वर्षीय विनय कक्कड़ पुत्र प्रेम नाथ, निवासी शिवपुरी कृष्णा नगर, दिल्ली के रूप में हुई है।

विनय कक्कड़ अपने तीन दोस्तों के साथ रामनगर घूमने आए थे और सभी कालाढूंगी क्षेत्र के एक होटल में ठहरे हुए थे। रविवार को चारों दोस्त बाराती रो वॉटरफॉल में नहाने के लिए पहुंचे। नहाने के बाद जब सभी वापसी के लिए सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे, तभी विनय का पैर फिसल गया और वह गंभीर रूप से नीचे गिर पड़े।

हादसे के बाद तुरंत उन्हें रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- शादी में मिलेंगे दो सिलेंडर, पढ़ लीजिए खबर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।