देहरादून: 15 एएसपी और सात डीएसपी के तबादले, देखिए पूरी सूची

खबर शेयर करें

देहरादून। गृह विभाग ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 अपर पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) के तबादले किए हैं। इनमें से 11 एएसपी ऐसे अधिकारी हैं, जिन्हें हाल ही में डीएसपी से एएसपी पद पर पदोन्नति मिली थी। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय स्तर से सात उप पुलिस अधीक्षकों (डीएसपी) के भी स्थानांतरण किए गए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार एएसपी शाहजहां अंसारी को पुलिस मुख्यालय से यातायात निदेशालय में तैनाती दी गई है। वहीं एएसपी जोधराम जोशी को टिहरी से स्थानांतरित कर उप सेनानायक पीएसी हरिद्वार बनाया गया है। राजन सिंह को पुलिस मुख्यालय से एएसपी पीएसी मुख्यालय और कमला बिष्ट को सीआईडी हल्द्वानी से एएसपी ट्रेनिंग पुलिस मुख्यालय में नियुक्त किया गया है।

पदोन्नति के बाद हुए तबादलों में एएसपी दीपक सिंह को ऊधमसिंह नगर से टिहरी, विवेक कुमार को हरिद्वार से एसटीएफ, नरेंद्र पंत को हरिद्वार से इंटेलीजेंस हल्द्वानी भेजा गया है। वहीं जूही मनराल और अंकुश मिश्रा को इंटेलीजेंस मुख्यालय से पुलिस मुख्यालय में एएसपी अपराध एवं कानून व्यवस्था के पद पर तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- 2 अप्रैल यानी कल इन जगहों पर बंटेगी गैस, देखिए अपने क्षेत्र का नाम

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।