हल्द्वानी: दमुवाढुँगा में क्रैच केंद्र का पार्षद तनुजा जोशी ने किया उद्घाटन, कामकाजी महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत

हल्द्वानी। वार्ड नंबर 36 दमुवाढुँगा में नव स्थापित क्रैच केंद्र का उद्घाटन पार्षद तनुजा जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुपरवाइजर चंद्रा मेहरा, मीणा घरख्याल, एएनएम/एडब्ल्यूएच अनीता आर्या, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ज्योति आर्या, नीतू देवी सहित क्रैच केंद्र की वर्कर उपस्थित रहीं।
क्रैच केंद्र के शुभारंभ से क्षेत्र की कामकाजी महिलाओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब महिलाएं अपने बच्चों को सुरक्षित वातावरण में छोड़कर निश्चिंत होकर अपने कार्यों पर जा सकेंगी। केंद्र में बच्चों की देखभाल के साथ-साथ उनके शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इस अवसर पर पार्षद तनुजा जोशी ने कहा कि यह क्रैच केंद्र महिलाओं के सशक्तिकरण और बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने आशा जताई कि सभी के सहयोग से यह केंद्र क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।



















