हल्द्वानी: राजेन्द्र नगर वार्ड 12 में पेयजल संकट से राहत, पार्षद ने किया निरीक्षण

खबर शेयर करें

Haldwani News: राजेन्द्र नगर वार्ड-12 में लंबे समय से चल रहे पेयजल संकट को लेकर पार्षद प्रीति आर्या ने जल संस्थान के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की मरम्मत कार्य शुरू किया गया।

जल संस्थान के कर्मचारियों के अनुसार, पाइपलाइन तीन-चार स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे अब ठीक कर दिया गया है। मरम्मत के बाद क्षेत्र में जलापूर्ति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

पार्षद प्रीति आर्या और युवा नेता हेमन्त साहू ने बताया कि क्षेत्रवासियों को जल संकट से जूझना न पड़े, इसके लिए आवश्यक और ठोस कदम उठाए गए हैं। स्थानीय जनता ने पार्षद द्वारा समय पर की गई कार्रवाई और तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  डाकिया बना दिल का डाकू, पहाड़ की युवती को लेकर फरार हुआ हरियाणा का डाकिया

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।