Uttarakhand: पहाड़ में वृद्धा के अंतिम संस्कार पर संपत्ति को लेकर भिड़े परिजन, बुलानी पड़ी पुलिस

खबर शेयर करें

Pithoragadh News:पहाड़ में अंतिम संस्कार को लेकर परिजन आपस में भिड़ गए। जिसके बाद मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी ऐसा हुआ क्या देख पुलिस भी दंग रह गई। वृद्धा के अंतिम संस्कार और संपत्ति को लेकर वृद्धा का भतीजा परिवार वालों से मिल गया खबर पिथौरागढ़ जिले से है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को पिथौरागढ़ में सिनेमा लाइन के डांठ पुलिया निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व खडक़ चंद की पत्नी सावित्री चंद का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जिसके बाद अंतिम संस्कार और संपत्ति के लिए उनके भतीजे कमल चंद और रविंद्र चंद के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पुलिस की इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप पर मामला निपटाया।

पुलिस के अनुसार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व खडक़ चंद और उनकी पत्नी सावित्री चंद की संतान नहीं थी। पति के निधन के बाद सावित्री चंद सिनेमा लाइन स्थित मकान में अकेले रहती थीं। उनके निधन के बाद विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर)-ज्योलीकोट के पास खाई में गिरी लखनऊ के पर्यटकों की कार, मची चीख पुकार

उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करा वसीयत और संपत्ति के दस्तावेज देखे। इसके बाद उनके भतीजे कमल को अंतिम संस्कार का अधिकार दिया गया। एसडीएम नंदन कुमार ने बताया कि वसीयत के आधार पर भतीजे कमल को अंतिम संस्कार का अधिकार दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।