हल्द्वानी:कैप्टन यादव के नेतृत्व में होगा कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त: सुमित

खबर शेयर करें

Haldwani News:आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव हल्द्वानी महानगर में प्रवास कर कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद कर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य कर रहे हैं।

आज कैप्टन यादव ने बमौरी ब्लॉक एवं हल्द्वानी ग्रामीण ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन सृजन अभियान की महत्ता पर विस्तृत चर्चा की। तत्पश्चात स्वराज आश्रम में युवक कांग्रेस एवं NSUI की संयुक्त बैठक का मार्गदर्शन किया तथा युवाओं के योगदान को संगठन की रीढ़ बताते हुए अभियान की सफलता हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर NSUI के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेक मिश्रा का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

विधायक प्रतिनिधि सरदार सतनाम सिंह के नेतृत्व में सिख समाज से हुई शिष्टाचार भेंट में कैप्टन यादव ने कांग्रेस को मिल रहे समर्थन व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कैप्टन यादव ने कहा कि “जिस प्रकार राहुल गांधी जी देशभर में यात्राएँ कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए संघर्षरत हैं, उसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी संगठन सृजन अभियान के माध्यम से आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं। यह अभियान देश के कई राज्यों में सफल सिद्ध हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: राज्यपाल, और सीएम धामी ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार से किया सम्मानित

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने विश्वास जताया कि कैप्टन यादव के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा और मिशन 2027 में निश्चित ही विजय प्राप्त होगी।

आज की बैठकों का सफल आयोजन बमौरी ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन नेगी, तथा युवा नेता हेमंत साहू के कुशल संचालन में सम्पन्न हुआ।

महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि कैप्टन यादव का हल्द्वानी प्रवास लगातार जारी रहेगा। वे कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की रणनीति पर कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 13 महिलाओं को तीलू रौतेली और 33 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को उत्कृष्ट सेवा कार्य सम्मान

कार्यक्रम के दौरान विधायक सुमित हृदयेश, ललित जोशी, भोला दत्त भट्ट, खजान पांडे, संजय किरौला, सुमित्तर भुल्लर, मुकुल बलुटिया, विनोद दानी, महेश कांडपाल, गिरीश पांडे, राजेन्द्र बिष्ट, गजेंद्र गोनिया, प्रदीप नेगी, विशाल भोजक, लाल सिंह पवार, हर्षित जोशी, सावन पथनी, संजय जोशी, राजकुमार, मयंक गुप्ता, संजय जोशी सहित कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और पर्यवेक्षक का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।