बधाई: हल्द्वानी के अरव टिक्कू ने CLAT 2026 में रचा इतिहास, ऑल इंडिया मिली 10वीं रैंक

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड के लिए यह गर्व का विषय है कि दीक्षान्त इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 12 के छात्र अरव टिक्कू ने CLAT 2026 (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट) में ऑल इंडिया रैंक 10 प्राप्त कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ अरव उत्तराखंड टॉपर भी बने हैं।

CLAT देश की सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विधि प्रवेश परीक्षाओं में शामिल है, जिसके माध्यम से भारत की शीर्ष नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ (NLUs) में प्रवेश मिलता है। संविधान, विधिक तर्क, न्याय, समसामयिक घटनाओं और अंग्रेज़ी दक्षता पर आधारित यह परीक्षा कानून के क्षेत्र में करियर बनाने का प्रमुख माध्यम मानी जाती है।

अनुशासन और रणनीति से मिली सफलता

अरव टिक्कू की इस बड़ी उपलब्धि के पीछे उनकी अनुशासित दिनचर्या और सतत परिश्रम रहा। उन्होंने CLAT की तैयारी के दौरान समाचार पत्रों को अध्ययन का अहम हिस्सा बनाया। अरव प्रतिदिन सुबह लगभग दो घंटे समाचार पत्रों का गहन अध्ययन करते थे, जिससे उन्हें समसामयिक घटनाओं, संवैधानिक मुद्दों, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और संपादकीय विश्लेषण की मजबूत समझ विकसित हुई। यही तैयारी उनकी सफलता की निर्णायक कुंजी बनी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: सीएम धामी के एक्शन मोड के बाद पुलिस अलर्ट, ऑपरेशन प्रहार से मचेगा हड़कंप

NLSIU बेंगलुरु में पक्का प्रवेश

ऑल इंडिया रैंक 10 के साथ अरव का चयन देश के सर्वोच्च विधि संस्थान नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU), बेंगलुरु में सुनिश्चित हो गया है, जिसे “हार्वर्ड ऑफ द ईस्ट” के नाम से भी जाना जाता है। यहां से शिक्षित विद्यार्थी न्यायपालिका, प्रशासन, कॉर्पोरेट लॉ और अकादमिक जगत में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- 2 अप्रैल यानी कल इन जगहों पर बंटेगी गैस, देखिए अपने क्षेत्र का नाम

युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

अरव टिक्कू की यह सफलता न केवल उनके परिवार और विद्यालय, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि सही रणनीति, नियमित अध्ययन और बुनियादी संसाधनों के प्रभावी उपयोग से किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।