हल्द्वानी: वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य में इम्पीरियम विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर इम्पीरियम विद्यालय में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कक्षा 1 से 7 तक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने नृत्य और समूह गायन के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के बाद, विद्यालय में बच्चों के दादा-दादी और नाना-नानी ने कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया और इस खास दिन को खुशी-खुशी मनाया।

आयोजन के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी को अपने माता-पिता का सम्मान करने का आह्वान किया और यह बताया कि हमारे जीवन में बुज़ुर्गों का आशीर्वाद कितना महत्वपूर्ण है। साथ ही विद्यालय के प्रबंधक श्री करणवीर सिंह गंगोला ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और कहा कि जिन परिवारों में बुज़ुर्गों का आशीर्वाद बना रहता है, वे परिवार सबसे खुशहाल होते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।