चंपावत:(बड़ी खबर)-लोहाघाट में खाई में गिरी टैक्सी, दो की मौत

खबर शेयर करें

Champawat Accident News:लोहाघाट में आज सुबह एक कार खाई में गिर गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा चंपावत के लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत क्षेत्र डूंगरा बोरा में हुआ। जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार निवासी डूंगरा बोरा अपनी वैगनआर कार (UK 03 TA 2479) से लोहाघाट की ओर जा रहे थे। कार में उनके साथ मनीषा निवासी डूंगरा बोरा और विक्रम राम सवार थे। सुबह करीब 9 बजे डूंगरा बोरा के पास कार बेकाबू होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में ड्राइवर मुकेश कुमार और मनीषा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विक्रम राम गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि विक्रम किसी तरह खाई से बाहर निकलकर सड़क तक पहुंचे और ग्रामीणों को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला गया। घायल विक्रम राम को उपचार के लिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा गया है। दुर्घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।