Breaking: हल्द्वानी पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कैंचीधाम के लिए रवाना

खबर शेयर करें

Haldwani News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ कैंचीं धाम दर्शनों के लिए पहुँच गए हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति दंपत्ति सवेरे सात बजे अपने दिल्ली के 108 चर्च रोड स्थित आवास से एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे।वह अपने विशेष जहाज से बरेली तक का सफर 45 मिनट में तय करेंगे और नाश्ता भी उसी में करेंगे। बरेली से विशेष हैलीकॉप्टर से धनखड़ दंपत्ति  हल्द्वानी में तिकोनिया के आर्मी हैलीपैड पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से रानीबाग, भीमताल, भवाली होते हुए एक घंटा और चालीस मिनट में कैंचीधाम पहुंचेंगे।दोनों विशेष अतिथियों का कैंचीं धाम में 30 मिनट का समय आरक्षित (रिजर्व) रखा गया है। दर्शनों के बाद, सवेरे 11:10 बजे से वो वापस लौटकर दोपहर 12:50 बजे  हल्द्वानी में तिकोनिया आर्मी हैलीपेड पहुचेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।