Breaking News: आने वाले हैं उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, हुआ तारीख का ऐलान

खबर शेयर करें

Uttarakhand board result 2024: उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाफल का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। जानकारी दे दें कि बोर्ड की 10वीं और 12वीं एग्जाम का रिजल्ट 30 अप्रैल से पहले जारी हो सकता है। बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने के बाद स्कूली शिक्षा परिषद ने कॉपियों की चेकिंग की तैयारी शुरू कर दी है। उत्तराखंड के 3600 टीचर्स इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के एग्जाम में शामिल हुए 2.10 लाख छात्रों की कॉपियां चेक करेंगे।

 शिक्षा परिषद सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने कहा, कॉपियों की चेकिंग प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर 22 मार्च को हाई लेवल बैठक बुलाए गए हैं। जानकारी दे दें कि विभाग ने इस साल बोर्ड परीक्षाओं का पैटर्न बदल दिया है। इस वर्ष जहां बोर्ड एग्जाम 20 दिन पहले शुरू हुए, साथ ही रिजल्ट भी 30 अप्रैल तक जारी होना तय है।  उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर देखा जा सकेगा। 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।