Breaking News: कांग्रेस ने जारी दूसरी लिस्ट, गोदियाल और प्रदीप टम्टा को टिकट

खबर शेयर करें

Congress Candidate list: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इससे पहले कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड की लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की है। अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा,
पौड़ी से कॉंग्रेस ने गणेश गोदियाल,टिहरी से जोत सिंह गुणसोला को प्रत्याशी बनाया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।