Uttarakhand Breaking: यहां पुरूषों को सरेआम छेड़ रही युवतियां, पुलिस ने 10 को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Uttarakhand Breaking: अक्सर आपने पुरूषों द्वारा महिलाओं को छेड़ने की खबरें सुनीं होगी। लेकिन हरिद्वार में जो हुआ उसे देखकर उत्तराखंड के लोग भी हैरान है। यहां महिलाएं पुरूषों को छेड़ रही है। यहां रेलवे स्टेशन के बाहर और श्रवणनाथ नगर क्षेत्र में होटल गेस्ट हाउस के इर्द-गिर्द जिस्मफरोशी व अन्य संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। पुलिस ने 10 महिलाओं को गिरफ्तार को गिरफ्तार किया। जिसके बाद उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। इस दौरान कई महिलाएं फरार हो गई।

शाम ढलते ही सक्रिय होती है युवतियां

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन बस स्टैंड के आस पास लंबे समय से महिलाएं युवतियां दिन ढलने के साथ सक्रिय हो जाती है। जिस्मफरोधी के धंधे से जुड़ी यह महिलाएं आने जाने वाले आमजन को भददे भदे इशारे करती हे। खुलेआम रुपये की डिमांड भी करती है। लगातार श्किायतों के बाद शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने अभियान चलाकर ऐसी महिलाओं की धरपकड़ की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।