Breaking: अल्मोड़ा में खाई गिरी कार, दो की मौत, एक गंभीररूप से घायल

खबर शेयर करें

Almora Accident: कल रात करीब 11 बजे एक टोयोटा इटीयोस कार, जिसमें तीन लोग सवार थे, काफलीगैर-बागेश्वर रोड से जमराड़ी बैंड की ओर जा रही थी। नौगांव पीपली के पास कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही धौलछीना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और गहरी खाई से एक गंभीर घायल व्यक्ति को बचाकर अस्पताल पहुंचाया, जिसे बाद में अल्मोड़ा रेफर किया गया। हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के शवों को भी खाई से निकालकर आवश्यक कार्यवाही की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।