हल्द्वानी:(बड़ी खबर)पार्टी विरोधी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई, भाजपा ने दो पदाधिकारी को किया पदमुक्त

खबर शेयर करें

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नैनीताल जिला संगठन ने अनुशासनहीनता पर कड़ा रुख अपनाते हुए दो वरिष्ठ पदाधिकारियों को पदमुक्त कर दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने जिला मंत्री प्रमोद बोरा और जिला उपाध्यक्ष लाखन निगल्टिया को पार्टी लाइन के खिलाफ कार्य करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया।

जानकारी के मुताबिक, प्रमोद बोरा रामडी आनसिंह पनियाली सीट से अपनी पत्नी को चुनाव लड़वा रहे हैं, जबकि लाखन निगल्टिया ने भी बागी रुख अपनाते हुए अपनी पत्नी को पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी बेला तोलिया के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। इन गतिविधियों को पार्टी विरोधी मानते हुए जिला नेतृत्व ने सख्त निर्णय लिया। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।