Big News: उत्तराखण्ड पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, UKPSC ने घोषित की नई तारीख

खबर शेयर करें

UKPSC NEWS: उत्तराखण्ड पीसीएस परीक्षा 2024 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 को स्थगित कर दिया है। आयोग ने आज यानी मंगलवार, 14 मई को विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रारंभिक परीक्षा (UKPSC Prelims 2024) की नई तारीख जानकारी की भी घोषणा कर दी है। विज्ञप्ति के अनुसार UKPSC द्वारा उत्तराखण्ड पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन अब 14 जुलाई को किया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले UKPSC ने प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई को किए जाने की घोषणा 26 अप्रैल 2024 को जारी परीक्षा कैलेंडर में की थी। हालांकि, अब आयोग ने अपरिहार्य कारणों के चलते परीक्षा तिथि में परिवर्तन की जानकारी अपनी विज्ञप्ति में साझा की है।

Ad Ad
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।