उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर, बैलेट पेपर से होगा स्थानीय निकाय में मतदान

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने जानकारी दी है कि आगामी नगर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान प्रक्रिया बैलेट पेपर के माध्यम से पूरी की जाएगी।

यह निर्णय निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान, पारंपरिक प्रणाली के अंतर्गत आता है, जो तकनीकी कठिनाइयों से मुक्त और हर वर्ग के मतदाताओं के लिए सहज है। सुशील कुमार ने आगे कहा कि निर्वाचन आयोग चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है। मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रचार-प्रसार गतिविधियां भी चलाई जाएंगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।