Big News: रानीखेत में ट्रक खाई में समाया, एक की मौत दूसरा घायल

खबर शेयर करें

Ranikhet News: बुधवार को रानीखेत में एक सड़क हादसा हो गया। रानीखेत के पास सोनी डाट से आगे भतरोजखान में एक ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त ट्रक में दो लोग सवार थे। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन रानीखेत को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने ट्रक संख्या यूपी 21सीटी 4709 से घायल तौफिक निवासी नगरिया जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। मृतक मटालूब निवासी दढियाल जिला रामपुर के शव को रानीखेत पुलिस को सौप किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।