Big News: उत्तराखंड में कांग्रेस को लगा एक और झटका, महेश शर्मा ने छोड़ा हाथ का साथ

खबर शेयर करें

Dehradun News: कांग्रेस को एक बार फिर उत्तराखंड में बड़ा झटका लगा है। अब कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और कालाढूंगी से प्रत्याशी रहे महेश शर्मा भाजपा में शामिल हुए है। इसके बाद देहरादून से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस में हड़कंप पहुंच गया है।
आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने महेश शर्मा को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। महेश शर्मा के साथ कई पदाधिकारियों सहित दर्जनों लोग हुए भाजपा में शामिल हुए है। महेश शर्मा की जॉइनिंग में कालाढूंगी से भाजपा विधायक बंशीधर भगत भी मौजूद रहे। बता दे कि महेश शर्मा नैनीताल लोकसभा से प्रकाश जोशी को टिकट मिलने से नाराज थे। जिसके बाद आज वह पूर्ण रूप से भाषा में शामिल हो गए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।