Big Breaking: 30 अप्रैल को जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, इस लिंक पर देख सकेंगे अपने अंक

खबर शेयर करें

Uttarakhand Board Result 2024 Live: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (UBSE) की ओर से दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट 30 अप्रैल 2024 को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभापति महावीर सिंह बिष्ट द्वारा घोषित किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा होते ही लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके बाद स्टूडेंट्स वेबसाइट पर जाकर या एसएमएस के माध्यम से अपने रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।

उत्तराखंड बोर्ड 10th 12th रिजल्ट बोर्ड के सभापति के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा। रिजल्ट घोषित होते ही UBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो जायेगा जहां से आप अपने रिजल्ट की जांच कर पायेंगे। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं एवं 12वीं कक्षा का रिजल्ट बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट द्वारा घोषित किया जाएगा। उन्होंने ही दोनों कक्षाओं के रिजल्ट जारी होने को लेकर डेट एवं समय की जानकारी भी साझा की थी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।