Big Breaking Nainital: इस दिन से शुरू होगीं कुमाऊँ यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं, ऐसा होगा परीक्षा का फॉरमेट

खबर शेयर करें

Nainital News: कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की गत 8 जुलाई को हुई परीक्षा समिति तथा 9 जुलाई को हुई विद्या परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय एवं अनुमोहन के आधार पर विश्वविद्यालय की वर्ष 2021 की स्नातक वार्षिक पद्धति की प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की तथा स्नातक, स्नातकोत्तर की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं आगामी एक सितंबर से प्रारंभ होंगी।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एचसीएस बिष्ट ने बताया कि परीक्षाओं के लिए दो घंटे का समय रखा गया है तथा प्रश्न पत्र का प्रारूप पूर्व की तरह लघु एवं दीर्घ उत्तरीय दो खंडों का होगा। इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु पोर्टल जल्द खोला जाएगा। इस बारे में आगे जानकारी दी जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।