Big Breaking: उत्तराखंड में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या…

उत्तराखंड से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। राजधानी के डोईवाला में एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के पांच सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। जो सामने आया वह चौका देने वाला था। पुलिस ने फिलहाल नाश्ते को लेकर विवाद होना बताया है। एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि अभी तक जो तथ्य सामने आए हैं उसमें पता चला है कि आरोपी महेश कोई काम नहीं करता था। उसका बड़ा भाई उमेश हर माह 15 से 20 हजार रुपये देता था, जिससे उनका घर का खर्च चलता था। आगे पढ़े…
बताया जा रहा है कि आरोपी दिन भर पूजा पाठ करता था। शायद महेश और उसकी पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद रहता था। सोमवार की सुबह भी वही हुआ। आज सुबह करीब साढ़े छह-सात बजे महेश पूजा पाठ कर रहा था और उसकी पत्नी नाश्ता बना रही थी। इस दौरान पत्नी ने पूजा पाठ छोडक़र नाश्ते में मदद करने के लिए कहा। जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। आगे पढ़े…

इस दौरान बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी महेश ने अपनी पत्नी की हत्या की। उसके बाद छोटी बेटी की हत्या की और मां व अन्य दो बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। महेश की मनोदशा भी कुछ ठीक नहीं लग रही है। आरोपी इंट्रोवर्ड लग रहा है। हत्या में रसोई के चाकू का उपयोग किया गया है, जिसे बरामद कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार किया जा चुका है। पांचों की हत्या गला रेतकर की है।