Big Breaking: BCCI का बड़ा फैसला, IPL 2025 हुआ स्थगित

खबर शेयर करें

IPL 2025:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्‍तान के बीच बढ़ रहे तनाव के कारण आईपीएल 2025 (IPL 2025 suspended) को स्‍थगित करने का फैसला लिया है। बीसीसीआई ने केंद्र सरकार से भी इस मामले पर बातचीत की और फिर यह अहम फैसला लिया।
बीसीसीआई अधिकारी ने पीटीआई से बातचीत में आईपीएल के स्‍थगित की पुष्टि करते हुए कहा, ‘यह अच्‍छा नहीं लगता कि देश युद्ध की स्थिति में हो और क्रिकेट खेला जा रहा है। 25 मई को कोलकाता में आईपीएल 2025 का फाइनल खेला जाना था। इससे पहले पाकिस्‍तान सुपर लीग (पीएसएल) के शेष मैचों को यूएई शिफ्ट कर दिया गया है।

बता दें कि पंजाब किंग्‍स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच गुरुवार को धर्मशाला में आईपीएल 2025 का 58वां मैच रद कर दिया गया था। भारत-पाकिस्‍तान के बीच सीमा पर तनाव के चलते मैच बीच में ही रद करने का फैसला लिया गया था। यही से संकेत मिलने लगे थे कि आईपीएल 2025 पर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।