अंकिता हत्याकांडः पुलकित आर्या समेत तीन के विरुद्ध होगी गैंगस्‍टर की कार्रवाई, संपत्तियों को किया जाएगा जब्त

खबर शेयर करें

Ankita Murder Case: अंकिता हत्याकांड को लेकर प्रदेशभर में आक्रोश है। ऐसे में हत्यारोपी पुलकित आर्य पर पुलिस और अधिक शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। उसका यह अकेला अपराध नहीं है। इससे पहले उस पर धोखाधड़ी के मामले भी दर्ज हैं। इनमें से एक हरिद्वार में दर्ज है। अब पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई करेगी। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि अंकिता हत्‍याकांड में गिरफ्तार किए गए आरोपित रिसार्ट के स्‍वामी पुलकित आर्या, प्रबंधक सौरभ भाष्‍कर और साहयक प्रबंधक अंकित गुप्‍ता के विरुद्ध गैंगस्‍टर के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलकित बेहद बेहद शातिर है। आगे पढ़े…

मुकदमे में अन्य दोनों आरोपियों को भी शामिल किया जाएगा। फिलहाल पुलिस उसके खिलाफ सबूत एकत्र करने में जुटी हुई है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि एसआईटी पुलकित व अन्य दो आरोपियों के खिलाफ सुबूत जुटाने में लगी हुई है। आगे पढ़े…

पुलिस को पुलकित के कई और कारनामों का पता चला है। इसके लिए एक अलग से टीम बनाई गई है। यह टीम उससे जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। उस पर हरिद्वार में एक धोखाधड़ी का मुकदमा भी विचाराधीन है। दऐसे में उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। दोनों आरोपियों को भी इसकी गैंग का सदस्य बनाया जाएगा। आगे पढ़े…

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आज कई जिलों में तेज बारिश-तूफान की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

वहीं पुलकित के रिजॉर्ट के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उसने कितनी अवधि में किस स्रोत से पैसा इकट्ठा किया। यदि उसकी अवैध संपत्तियां सामने आती हैं, तो गैंगस्टर के तहत उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।