अल्मोड़ा:(बड़ी खबर)- कल भारी बारिश का अलर्ट, बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी

खबर शेयर करें

Almora News: भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी दिनांक 05 अगस्त 2025 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 06 अगस्त 2025 को उत्तराखण्ड राज्य में कुमाँऊ क्षेत्र के जनपदों पिथौरागड़, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल, बागेश्वर तथा ऊधमसिंह नगर में भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गयी है, पुर्वानुमान के अनुसार अतिवृष्टि के कारण विभिन्न प्रकार की आपदाये यथा भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना, जल भराव, सड़क बन्द आदि घटनायें घटित हो सकती है, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने के दृष्टिगत जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानो) एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुये दिनांक 06 अगस्त (बुधवार) को जनपद अल्मोड़ा के समस्त शासकीय, अर्द्धशासीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थान) एवं आंगनबाडी केन्द्र बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षाधिकारी, अल्मोड़ा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, अल्मोड़ा को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाडी केन्द्रो में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।