अल्मोड़ा: सोमेश्वर से लापता महिला पंजाब में मिली, जानिए पूरा मामला…

खबर शेयर करें

Someshwar News: पिछले महीने सोमेश्वर से लापता हुई महिला पंजाब से बरामद हुई है। पुलिस सर्विलास की मदद से महिला तक पहुंची।महिला को बरामद कर पुलिस ने परिजनों को सौप दिया है।

बता दे कि विगत महीने सोमेश्वर क्षेत्र से महिला जंगल जाने के बाद अचानक लापता हो गई थी। इसके बाद परिजनो ने कई जगह उसकी तलाश की थी, लेकिन महिला का कहीं सुराग नहीं लगा, इसके बाद महिला के पति ने उसकी गुमशुदगी सोमेश्वर थाने में दर्ज कराई थी। सोमेश्वर पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद महिला कहीं मिल ना सके। पुलिस ने महिला का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया है जिसकी मदद से महिला को पंजाब के होशियारपुर से बरामद किया गया है। शनिवार को महिला के परिजनों को बुलाकर पुलिस ने महिला को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी फिलहाल महिला को सोमेश्वर पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *