अल्मोड़ा : लॉकडाउन में वायरल हुआ हास्य कलाकार शिबू रावत का वीडियो, बहुत हैगे लेट, चलो खोदुल पहाड़ बंजर खेत…

खबर शेयर करें

पहाड़ प्रभात विशेष: कोरोनाकाल में लॉकडाउन के बाद एक बार फिर प्रवासी पहाड़ों की ओर लौटने लगे है। ऐसे में एक बार फिर से पहाड़ों में रौनक लौटने लगी है। पहाड़ आबाद हो रहे है। पिछले साल भी हजारों प्रवासी पहाड़ लौटे हालांकि पहाड़ में रोजगार न होने के बाद कई लोग बाद में शहर की ओर लौट गये। एक बार फिर से कोरोना ने कहर मचाया है ऐसे में कुमाऊं के हास्य कलाकार शिबू रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह बंजर खेतों को आबाद करने की बात कह रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा कल, देखिए पूरा कार्यक्रम...

हास्य कलाकार शिबू रावत दिल्ली से लेकर पहाड़ तक अपनी कॉमेडी के लिए प्रसिद्ध है। आज देशभर में कोरोना का कहर है ऐसे में कई राज्यों मेें लॉकडाउन लग चुका है। दिल्ली में रहने वाले शिबू रावत इन दिनों पहाड़ लौटे है। इन दिनों वह पहाड़ में अपने खेतों को खोदकर उन्हें आबाद करने में जुटे है। जिससे आने वाले समय में हमें साग-सब्जी मिल सकें। अक्सर शिबू रावत को आप हंसाते हुए देखते है लेकिन कोरोनाकाल में प्रवासियों के लिए यह वीडियो बड़ा प्रेरणादायक है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः उत्तराखंडी फिल्म केदार में देखिये पहाड़ के पलायन का दर्द और एक पहाड़ी की सच्ची कहानी….

वह लोगों से पहाड़ लौटने की गुहार लगा रहे है कि पहाड़ आओं अपने खेतों को आबाद करों। ये पहाड़ आपका इंतजार कर रहा है। वीडियो में वह पहाड़ी कुदाल, संबल, फावड़े से खेतों को खोदने की बात कर रहे है। उनके इस वीडियो का टाइटल है बहुत हैगे लेट, चलो खोदुल पहाड़ बंजर खेत… जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इससे पहले शिबू रावत कई मंचों पर अपनी कॉमेडी से लोगों को गुदगुदा चुके है। दिल्ली के अलावा वह पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और चंडीगढ़ में अपनी कॉमेडी का डंका बजा चुके है। कोरोनाकाल में बाद कई कार्यक्रम नहीं हुए है। इस बार शिबू रावत अपने घर जालली मासी लौटे है। जहां से वह लोगों को पहाड़ आने के लिए प्रेरित कर रहे है।

Ad
Ad
Ad Ad Ad Ad
ashok kumar
Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *