Almora:भिकियासैंण में खाई में गिरी कार, तीन की मौत

Bhekiyasen Accident News: पहाड़ो में हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे है।लगातार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। आज भिकियासैंण के पास बसोड़ी में एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में अभी तक 3 लोगों के मौत की खबर आ रही है। जबकि अन्य लोग घायल बताये जा रहे है।
हादसे का बाद लोग मौके की ओर दौड़े है। कार से लोगों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि कार दिल्ली से आई थी। फिलहाल इस खबर की अपडेट जारी है।
एसडीएम शिप्रा जोशी ने बताया मृतकों में एक महिला और 2 पुरुष शामिल हैं।









